A.RATURI.JANSWAR.COM

02 अवैध खुखरी के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत।

कोतवाली ऋषिकेश 22/06/2024:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध की रोकथाम हेतु निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु आवदेशित किया गया है| जिस क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगणों को उपरोक्त आदेश निर्देशों के पालन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के क्रम में ब्रीफ कर आदेशित किया गया। जिस क्रम में दिनांक 21 जून 2024 की रात्रि जंगलात बैरियर के पास से दो अभियुक्तो को दो अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए है।

नाम पता अभियुक्तगण
1-लखविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गिल थाना गलखुर्द फिरोजपुर पंजाब
2-हरप्रीत सिंह पुत्र जगसीर सिंह निवासी ग्राम ख्वाजा खड़ग पोस्ट शकूर थाना गलखुर्द फिरोजपुर पंजाब

बरामदगी
1-एक अवैध खुखरी अभियुक्त लखविंदर से
2-एक अवैध खुखरी अभियुक्त हरप्रीत से

पुलिस टीम
1-कांस्टेबल विश्वास
2-कांस्टेबल रोहित वर्मा

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!