ARUNABHR ATURI.

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा हत्या के प्रयत्न में वांछिच चल रहे हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ गंजे के एक अन्य साथी को किया गिरफ्तार सुनील उर्फ गंजा व बेटा पूर्व से ही जेल में बन्द है।

घटना का विवरण-
कोतवाली ऋषिकेश:- दि0 02.09.24 को संदीप भंडारी पुत्र श्री दयाल सिहं भंडारी निवासी 14 बीघा , मुनिकीरेती टिहरी गढवाल द्वारा योगेश डिमरी को जान से मारने की नीयत से मारपीट के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर तत्काल मु0अ0स0 456/24 धारा 109(1)/352 बी0एन0एस0 बनाम सुनील गंजा आदि पंजीकृत किया गया एवं दि0 02.09.24 को ही मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सुनील उर्फ गंजा पुत्र व उसके बेटे आयुष वालिया को पूर्व में गिफ्तार किया गया था सुनील उर्फ गंजा व उसका बेटा आयुष वालिया वर्तमान में जेल में बन्द है ।

गिरफ्तारी का विवरण

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा उक्त घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये आदेश के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निकट मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा दौराने विवेचना अभि0 सोनू राठी पुत्र नरेन्द्र राठी नि0 गली न0- 20 शिवाजी नगर ऋषिकेश का नाम प्रकाश में आया गठित टीम द्वारा थाना हाजा क्षेत्र से दि0 29.09.24 को अभि0 सोनू राठी पुत्र नरेन्द्र राठी नि0 गली न0- 20 शिवाजी नगर ऋषिकेश उम्र 28 वर्ष को शिवाजीनगर ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया लिया गया । उत्तराखंड के अन्य जनपद एवं बाहरी राज्यो से भी अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- सोनू राठी पुत्र नरेन्द्र राठी नि0 गली न0- 20 शिवाजी नगर ऋषिकेश उम्र 28 वर्ष

पुलिस टीम
1-उ0नि0 कविन्द्र राणा 2-कानि0 सुमित चौधरी

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!