(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्रा से संबंधित सुझाव दिए।

ऋषिकेश:-क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्रा से संबंधित सुझाव दिए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ट्रांजिट कैंप में बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों के लिए पंजीकरण काउंटर की अलग से व्यवस्था हो। कैंपस में साफ सफाई की व्यवस्था अलग से हो। वहीं, शौचालय में एक सफाई कर्मी की अलग से तैनाती हो।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पेयजल की व्यवस्था सुचारू रहे। इसके अलावा, पंजीकरण के लिए लाइन में अव्यवस्था न फैले इसके लिए पुलिस कर्मी की तैनाती हो।

डॉ अग्रवाल ने नेपाली फार्म में यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत ना हो, इसके लिए व्यवस्था बनाने का अनुरोध किया। साथ ही गूगल मैप के जरिए आंतरिक मार्ग में लगने वाले जाम से निजात दिलाने का भी अनुरोध किया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!