अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर

डॉ. अग्रवाल ने मीडिया जगत के सभी साथियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

ऋषिकेश- हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तीर्थ नगरी के पत्रकारिता जगत से जुड़े साथियों को सम्मानित किया। इस दौरान हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई भी दी। इसके अलावा उन्होंने सभी मीडिया जगत के साथियों को शुभकामनाएं दी हैं।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ अग्रवाल ने हिंदी पत्रकारिता के साथी विनय पांडेय, दीपक नारंग, सागर रस्तोगी, अमित कंडियाल, पिंकी कश्यप को सम्मानित किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस इसके इतिहास और इसके महत्व को याद दिलाता है। यह दिन पंडित जुगल किशोर शुक्ला द्वारा ‘उदंत मार्तंड’ नामक पहले हिंदी अखबार के प्रकाशन की याद में मनाया जाता है, जो 30 मई 1826 को कोलकाता से शुरू हुआ था।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने लोगों को उनकी मातृभाषा में खबरों और जानकारियों तक पहुंच प्रदान की है। यह लोगों को जागरूक और सूचित निर्णय लेने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने भारतीय समाज और लोकतंत्र को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार आदि उपस्थित रहे।

    

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!