ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जिले के 09 में से 06 ब्लाक में जल संयोजन के कार्य हुए पूर्ण।

चमोली 09 मार्च 2024:- जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक लेते हुए संचालित कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित अवशेष कार्यो को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए। जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी है, उनकी देनदारियों का तत्काल भुगतान किया जाए। हर घर जल ग्रामों के शेष सत्यापन कार्यों को रोस्टर निर्धारित करते हुए शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही जल स्रोत सत्यापन कार्यों की जियो टैगिंग की भी प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी डिवीजनों के अन्तर्गत संचालित कार्यों की गहनता से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में 76502 घरेलू जल संयोजन के सापेक्ष अभी तक 76410 घरेलू जल संयोजन किए जा चुके है और 99.86 प्रतिशत एफएचटीसी का कार्य पूरा कर लिया गया है। विकासखंड दशोली, घाट, जोशीमठ, पोखरी, देवाल तथा थराली में एफएचटीसी संयोजन का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। जबकि गैरसैंण, कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ में कुल 110 घरेलू जल संयोजन का कार्य प्रगति पर है।

बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीडीओ अभिनव शाह, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी, जल निगम के अधिशासी अभियंता वीपी जैन, अधिशासी अभियंता अरुण प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता अरूण गुप्ता, डीपीआरओ आरएस गुंजियाल आदि उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!