ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जनपद में 78वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने प्रातः गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से पूरे शहर में तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली और आजादी के नारे लगाते हुए अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। सभी विभागों, शिक्षण संस्थाओ, गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।

चमोली:- जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महापुरुषों को नमन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमें महापुरुषों के संघर्षों से मिली आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु आपसी तालमेल, सौहार्द, ईमानदारी व कर्मठता से पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन करना चाहिए। कहा कि सभी लोग दूसरे का दर्द अपना दर्द समझ कर उसका निराकरण करें, यही सच्ची देशभक्ति है। जिलाधिकारी ने नशा मुक्त भारत अभियान की चौथी वर्षगांठ पर सबको एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील भी की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहॉ एवं अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

स्वतंत्रता दिवस पर समस्त अधिकारियों ने कुण्ड स्थित शहीद स्मारक पार्क में अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में वृहद स्तर पर फलदार और सजावटी पौधे लगाए गए। आजादी के महोत्सव पर सभी स्कूलों, ब्लाक एवं तहसीलों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। शिक्षण संस्थाओं में निबंध, खेल कूद आदि प्रतियोतिगताओं का आयोजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से पीड़ित महिलाओं को सहयोग प्रदान करने और मिशन शक्ति के तहत पूरे जनपद में विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!