ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM
चमोली, 14 फरवरी, 2024:- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान लिए स्वीप की ओर चमोली जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में मतदान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही जिले में दीवार लेखन के माध्यम से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
स्वीप के जिला समंवयक कुलदीप गैरोला ने बताया कि जिले में विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में नुक्कड़ नाटक, खेलकूद प्रतियोगिता, कम मतदान वाले मतदेय स्थलों पर गोष्ठियों का आयोजन, मतदाताओं से संपर्क, प्रवासी मतदाताओं से संवाद, वीडियो संदेश प्रसारण, हस्ताक्षर अभियान चलाए जा रहे है।
