Arunabh raturi.janswar.com

मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चयन प्रक्रिया के पहले दिन दशोली ब्लॉक के 65 बालक एवं 33 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

चमोली:-  मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकासखंड दशोली के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में 27 एवं 28 अगस्त को किया जा रहा है। ट्रायल के पहले दिन दशोली ब्लॉक के 65 बालक एवं 33 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला क्रीडा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत जनपद के 14 वर्ष से 23 वर्ष के 100 बालक एवं 100 बालिकाओं यानि 14 से 17, 17 से 19, 19 से 21, 21 से 23 वर्ष के प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित बालक एवं बालिकाओं को 2000 रूपये की धनराशि प्रतिमाह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को आवेदन पत्र के साथ एक पास पोर्ट साईज फोटो, स्थाई निवास, जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैक पास बुक की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया में खण्ड स्तरीय चयन प्रक्रिया हेतु चयन समिति के अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय उप जिलाधिकारी चमोली एवं संयोजक गिरीश कुमार प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गोपेश्वर चमोली, खेल विभाग के जयवीर सिंह रावत, एन0एस0 नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह अनूप सिंह, देवेन्द्र सिंह कठैत, ताजबर सिंह, विक्रम कण्डेरी तथा विभिन्न विद्यालयों/शिक्षण संस्थाओं से आये शारीरिक प्रशिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!