arunabh raturi.janswar.com

लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च पर पैनी नजर।

चमोली 30 मार्च 2024:- लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनपद चमोली में गठित निर्वाचन व्यय निगरानी दल सक्रियता से जुट गए है। जनपद की सभी प्रवेश सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग के साथ सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उम्मीदवारों के खर्चे पर निगरानी रखने के लिए जनपद में 11 एसएसटी, 10 वीएसटी, 03 वीवीटी, 10 एफएसटी और 03 तीन एकाउटिंग टीमें तैनात की है।

मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति द्वारा प्रिंट एवं सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों के प्रचार प्रसार, विज्ञापन और पेड न्यूज निरंतर निगरानी की जा रही है। भारत चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों को नामांकन की तारीख से नतीजों की घोषणा तक व्यय सीमा 95 लाख निर्धारित की है। साथ ही उम्मीदवार को अपने चुनाव खर्च का पूरा हिसाब भी आयोग को देना होगा।

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी टीमों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!