(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चेक पोस्ट में आईटीबीपी के जवान तैनात।

टिहरी:- चारधाम यात्रा को सुगम, सफल एवं सुरक्षित बनाने हेतु शासन-प्रशासन कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहता है। चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव ऋषिकेश से होते हुए जनपद टिहरी में सरकार के स्तर से यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद चारधाम यात्रा को लेकर अतिरिक्त सजगता बरती जा रही है।

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को कोई भी दिक्कत या परेशानी ना हो, इस हेतु जगह-जगह पुलिस पर्यटन केंद्र स्थापित किए गए हैं। जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम हेतु भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेकपोस्ट में आईटीबीपी के जवान तैनात किये गये हैं, ताकि चेकिंग के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित होने से रोका जा सके। इससे चारधाम में आने वाले श्रद्धालु/यात्री निश्चिंत होकर यात्रा करने के साथ ही यात्रा के स्वर्णिम एवं सुखद अनुभव संजोकर ले जा सकेंगे।

ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट मंे तैनात प्रशासनिक अधिकारी परिवहन विभाग मुकुल अग्रवाल ने बताया कि रविवार को हमारे कर्मचारियों के साथ आईटीबीपी के जवानों ने भी चेक पोस्ट में यात्रियों के वाहनों की चेकिंग की। उन्होंने बताया कि 04 मई तक चारधाम तपोवन चैक पोस्ट से 1055 वाहन एवं 7357 यात्री चारधाम यात्रा पर निकले हैं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!