Arunabh Raturi.Janswar.Com

थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत मल्ली में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद।

जनपद पौड़ी- दिनाँक 17 जुलाई 2024 को देर रात्रि 11:10 बजे थाना सतपुली द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि सतपुली कोटद्वार रोड में मल्ली नामक स्थान पर एक मोटरसाइकिल (UK12A7869) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से SI धर्मेंद्र सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। 

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुए बाइक सवार तक पहुँच बनाई। बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा बॉडी बैग व रोप स्ट्रैचर की सहायता से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 

मृतक का विवरण:- विनोद कुमार पुत्र श्री रामचंद्र मंमगाई, उम्र 49, निवासी- विकास मोहल्ला सतपुली।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!