Arunabh raturi.janswar.com

जनपद रुद्रप्रयाग- कालीमठ के पास पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

रुद्रप्रयाग:- दिनाँक 11 अगस्त 2024 की रात्रि लगभग 08:00 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि कालीमठ के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 350 मीटर नीचे मंदाकिनी नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। 

उक्त सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से SI भगत सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। 

उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे, SDRF टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रोप स्ट्रेचर की सहायता से 01 व्यक्ति के शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। दूसरे व्यक्ति का रात्रि में कुछ पता नही चल पाया जिसकी SDRF टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही हैं। 

मृतक का विवरण:-राजदेश पुत्र श्री सूरज, उम्र 28 वर्ष, निवासी पूडजेटी, रुद्रप्रयाग।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!