(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

‘जिलाधिकारी टिहरी ने आंगनबाड़ी केंद्र का औचक स्थलीय निरीक्षण कर बच्चों की दी जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा।‘‘

टिहरी:- आज शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विधि विहार नई टिहरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए, बाल पोषण योजना अंतर्गत बच्चों को दिये जाने वाले केले के चिप्स और खाने की गुणवत्ता को परखा। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए बच्चों की ऊंचाई और वजन मापक यंत्र, ग्रोथ चार्ट, पोषण ट्रेेकर में हाइट और वेट के माप, ग्रोथ पैरामीटर की शुद्धता, आंगनवाड़ी कार्यकत्री का अनुभव, केंद्र की संचालन व्यवस्था, बच्चों की गतिविधिया, शैक्षिक सामग्री एवं खेल खिलौनों को परखा।

आंगनबाड़ी में कुल पंजीकृत पांच बच्चो में से दो बच्चे मौके पर उपस्थित पाए गए, जिसमे एक बच्ची जैनल कुपोषित श्रेणी की पायी गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वयं के बच्चों के साथ ही अन्य उपस्थित बच्चों का वजन माप करवाया गया। जिलाधिकारी ने कुपोषित बच्चे की विशेष देखभाल करने, साफ-सफाई रखने तथा बच्चों को ज्ञानवर्द्धन के साथ ही उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस औचक निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि पिछले दो महीने से हॉट कुक्ड मील आंगनबाड़ी केंद्र में नहीं मिल रही है, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा अप्रसन्तता वयक्त की गई, साथ ही अवगत हुआ कि बाल पलाश योजना के अन्तर्गत बच्चो को दिए जाने वाले पोषाहार में बच्चो को केला/ केला चिप्स एवं अंडे दिए जाते है, किंतु उपलब्ध नहीं पाए गए, मात्र केले के चिप्स के पैकेट पाए गए, जिसपर पोषाहार ससमय नहीं उपलब्ध कराने और आंगनबाड़ी के अनुरूप सुविधाये नहीं दी जाने पर संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में सीलन पायी गई, जिसको ठीक करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा भट्ट और बिना नेगी उपस्थित रही।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!