(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जिला कलेक्ट्रेट नई टिहरी में गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।

टिहरी:- आज  जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला कलेक्ट्रेट में महात्मा गाँधी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार द्वारा महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गीत मण्डली द्वारा “रघुपति राघव राजा राम” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार ने गाँधी जयंती पर सभी को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर अहिंसा और सत्य के पथ पर चलने की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके जीवन मूल्यों को अपने आचरण में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में राजस्व विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोदम्बरी डबराल, जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह, मुख्य प्रबंधक अजय पाल नेगी, मुख्य सहायक खेमचंद्र, वाई के धीमान, राजेंद्र, हीरा साजवान, गिरवीर नेगी सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!