(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी ने नरेंद्रनगर ब्लॉक के मतगणना स्थल का किया निरीक्षण।

टिहरी:;- जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) नितिका खण्डेलवाल आज गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के तहत मतगणना प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने नरेंद्रनगर विकासखंड कार्यालय, फ़कोट के मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कक्षों, स्ट्रॉंग रूम, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना के प्रत्येक चरण की वीडियोग्राफी की जा रही है तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने मतगणना कार्मिकों को पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखते हुए कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसएसपी आयुष अग्रवाल, आरओ विजय देवराडी, डॉक्टर डी के शर्मा, पुलिस विभाग से संजय मिश्रा, बीडीओ श्रुति वत्स सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!