ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

टिहरी/दिनांक 13 फरवरी, 2024:- दून यूनिवर्सिटी, देहरादून में 14 फरवरी से 16 फरवरी, 2024 तक तीन दिवसीय केमिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिसमें राॅयल सोसाइटी आॅफ केमिस्ट्री के द्वारा यूसुफ हामिद प्रेरणादायक विज्ञान कार्यक्रम के तहत कक्षा ग्यारवीं के छात्र-छात्राओं को केमिस्ट्री की व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी दी जायेगी।

जनपद के विधान सभा क्षेत्र टिहरी के दो ब्लाॅक टिहरी और चम्बा के 40 स्कूलों के 80 छात्र-छात्राओं के दल को मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी से क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि जीवन में केमिस्ट्री बहुत महत्वपूर्ण है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की केमिस्ट्री के चलते एवं नेतृत्व में जनपद को शिक्षा का हब बनाने का लगातार प्रयास जारी है।

जिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि एक अन्तराष्ट्रीय संस्था जनपद के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करेगी। तीन दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को परम्परागत शिक्षा प्रणाली से कुछ अलग नया सिखने को मिलेगा।

इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.पी. सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक वी.के. ढौंडियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, सभासद विजय कठैत सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!