ARUANBH RATURI.JANSWAR.COM

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित विकास भवन के पास कृषि विभग द्वारा तैयार किये गए 3K ऑर्गेनिक आउटलेट का शुभारंभ किया गया।

टिहरी 15 मार्च 2024:- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित विकास भवन के पास कृषि विभग द्वारा तैयार किये गए 3K ऑर्गेनिक आउटलेट का शुभारंभ किया गया।

आउटलेट का उद्देश्य जैविक उत्पाद को बढ़ावा बढ़ावा देना है। आउटलेट पर कोई भी व्यक्ति स्थानीय उत्पादों से बने व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत स्वीप क्रियाकलापों के अंतर्गत आउटलेट को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ा गया है।

मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आउटलेट को (स्वीप) लुक दिया गया है, जिसमे सेल्फी पॉइंट व मतदान हस्ताक्षर अभियान हेतु बैनर को मुख्यतया शामिल किया गया है।

इस अवसर पर सीडीओ डॉ अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम के०के० मिश्र, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी बालकराम, जिला सेवायोजन अधिकारी, विनायक श्रीवास्तव सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!