ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में टिहरी झील विकास को लेकर स्टेक होल्डर के साथ बैठक आयोजित की गई।

टिहरी 24 अप्रैल 2024:- टिहरी झील विकास के अन्तर्गत पूर्व में की गई मास्टर प्लान की बैठक के बाद बुधवार को जिला कलेक्ट्र की वीसी कक्ष में आयोजित बैठक में कन्सलटेंट द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रथम चरण में किये जाने वाले कार्यो से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि टिहरी झील विकास कार्य योजना के तहत जिन कार्यों के डीपीआर पूर्ण हो चुकी है, आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद अनुमति मिलने पर उन्हें धरातल पर उतारा जायेगा। जिलाधिकारी ने स्टेक होल्डर्स से कहा कि किसी भी योजना के तहत कार्य लम्बी अवधि को सोचकर प्लान बनाकर किये जायें, ताकि धनराशि का पूरा उपयोग हो सके। कहा कि पर्यटन के दृष्टिगत साइट सलेक्शन अच्छा हो, ताकि रोजगार के अवसर पैदा हो सके और पर्यटक सुगमता से पहुंच सकें। टिहरी झील विकास के तहत नई टिहरी में गेट बनाने को लेकर जिलाधिकारी ने डीटीडीओ और पुनर्वास के अधिकारी को जगह चिन्ह्ति कर तत्काल अवगत कराने को कहा।

स्टेक होल्डर्स द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपशिष्ट प्रबन्धन, फ्लोटिंग जेटीज स्टेशन, जल परिवहन संरचना, हर्बल पार्क, टूरिज्म रोड़, लेक ब्यूटीफिकेशन आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में कन्सलटेंट संगीता बंधोपाध्याय, सोशल एण्ड जेंडर एक्सपर्ट एडीबी प्राची शर्मा, डीटीडीओ एस.एस. राणा, ईओ नगरपालिका परिषद मो. कामिल, पुनर्वास से एस.पी. चमोली सहित विरेन्द्र उनियाल, मनीष नेगी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!