A.Raturi.Janswar.Com

 नही हो पाई महिला की शिनाख्त, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।

टिहरी: एशिया के सबसे बड़े टिहरी बांध की झील पर बने डोबरा-चांठी पुल से एक महिला ने आत्महत्या कर ली है. घटना के संबंध में पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. बहरहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, पुलिस का कहना है कि डोबरा-चांठी पुल पर एक महिला ने आत्महत्या कर ली है. महिलाकी मौत पानी में डूबने से हुई है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर महिला की फोटो डालकर शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!