Arunabh raturi.janswar.com

टिहरी दिनांक 24 मार्च, 2024:-रविवार को जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत 06 फुटकर विदेशी मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन की कार्यवाही लॉटरी पद्धति के माध्यम से की गई।

जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आबकारी नियमावली के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद क्षेत्रांतर्गत 06 फुटकर विदेशी मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन की कार्यवाही लॉटरी पद्धति के माध्यम से सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद क्षेत्रांतर्गत 26 विदेशी मदिरा दुकानों में से 20 मदिरा दुकानों को आबकारी नियमावली के तहत पूर्व मंे नवीनीकृत किया चुका है। अवशेष 06 विदेशी मदिरा दुकानों के लिए 97 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें रजाखेत की दुकान के लिए 01, नरेन्द्रनगर के लिए 30, हिण्डोलाखाल के लिए 04, भागीरथीपुरम के लिए 14, गडोलिया के लिए 24 तथा छाम की दुकान के लिए 24 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का परीक्षण करवाया गया तथा सभी आवेदन पूर्ण पाए गए हैं।

जनपद की 06 विदेशी मदिरा दुकानों में रजाखेत की दुकान मुकेश गुनसोला, नरेन्द्रनगर लोकेन्द्र सिंह राणा, हिण्डोलाखाल भूपेन्द्र सिंह चौहान, भागीरथीपुरम राजेश सिंह, गडोलिया रणवीर सिंह तथा छाम की दुकान विजय सिंह को लॉटरी पद्धति के माध्यम से आवंटित हुई। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को दुकानों के व्यवस्थापन की कार्यवाही का कार्यवृत्त बनाने तथा इसकी प्रति सभी आवेदनकर्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला सहित मीडिया प्रतिनिधि एवं आवेदनकर्ताओं की उपस्थिति रहे।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!