(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

  • जनपद टिहरी में आयोजित चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविरों में 17 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर लिया लाभ।”
  • “नौ दिनों में लगभग 04 लाख 34 हजार 235 की बिक्री।”

टिहरी:- राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर ‘जन सेवा‘ थीम पर चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए।

जनपद मुख्यालय नई टिहरी में 22 से 25 मार्च तक तथा जनपद के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर 23 से 30 मार्च तक चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में स्थापित स्टालों में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 17 हजार 292 का पंजीकरण कर लोगों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर लगभग 04 लाख 34 हजार 235 की बिक्री की गई। शिविरों में अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी अपने-अपने स्टॉल लगाए गए।

उक्त अवसर पर एलोपैथिक, ग्राम विकास, आयुर्वेदिक, कृषि, पशुपालन, उद्यान, समाज कल्याण, होम्योपैथिक, पंचायती राज, राजस्व, सहकारिता, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति, पुलिस, वन, शिक्षा, जिला उद्योग, जल संस्थान, पेयजल निगम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!