A.Raturi.Janswar.Com

रविवार को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा- 2024 (पी.सी.एस.) का आयोजन प्रदेश के कुल 405 केन्द्रों पर दो सत्रों में किया गया। 

टिहरी:- जनपद टिहरी गढ़वाल में 05 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे पी.सी.एस. प्रारम्भिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। प्रथम पाली में 57.25 प्रतिशत अर्थात् 1048 अभ्यर्थियों में से 600 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02 बजे शुरू हुई, जो शांतिपूर्वक चल रही है। प्रथम पाली की परीक्षा के बाद गोपनीय सामग्री को बीमाकृत पार्सल के द्वारा लोक सेवा आयोग को भेजा गया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने नई टिहरी स्थित परीक्षा केंद्र राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी, जीजीआईसी बौराड़ी, न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल पैन्यूला, बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बीपुरम तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एफ ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा तथा गोपनीयता से संबन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांति पूर्वक चल रही थी। उन्होंने परीक्षा को लेकर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवश्यक निर्देश दिए।

परीक्षा के सफल सम्पादनार्थ एक जोनल मजिस्ट्रेट, एक जोनल पुलिस अधिकारी, एक सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा प्रथम एवं द्वितीय पाली हेतु 05-05 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। पुलिस/प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों और आस पास के स्थानों पर कड़ी निगरानी व्यवस्था की गई थी।

निरीक्षण के दौरान एएसपी जे.आर. जोशी, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार सहित सबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

 

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!