arunabh raturi.janswar.com

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी के देवभूमि आगमन पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।

डोईवाला 05 अप्रैल 2024:- उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी के देवभूमि आगमन पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने आने वाले चार धाम यात्रा के लिए भी आमंत्रण दिया।

शुक्रवार को जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती डॉ सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति व उनकी धर्मपत्नी को माता की चुनरी ओढ़ाकर देवभूमि आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान गंगा जली भेज कर आगामी चार धाम यात्रा में आने का आमंत्रण भी दिया।

इस दौरान राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी अजय सिंह, डायरेक्टर लाल बहादुर शास्त्री अकादमी आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!