ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

माता-पिता के संघर्षों पर खरा उतरें छात्र छात्राएं: अग्रवाल।

डोईवाला:- शहीद दुर्गामल्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय छात्र संघ समारोह के समापन पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने माता-पिता के संघर्षों पर खरा उतरने का प्रयास करें, जिन्होंने आपके अंदर अपना भविष्य देखा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर है अगर युवा पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करना है तो नशे से दूर रहना होगा। उन्होंने महाविद्यालय बनने पर संघर्ष की बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के पहले मुख्यमंत्री डॉ नित्यानंद स्वामी ने डोईवाला में 14 जनवरी 2001 को महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। भाजपा सरकार के प्रयासों से आज विद्यालय प्रगति की ओर है।

इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, गढ़वाली गीतों के साथ साथ कार्यक्रम भी किए गए। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष एबीवीपी डॉ ममता सिंह,विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता गौरव चौधरी,महाविद्यालय प्राचार्य डीसी नैनवाल, पूर्व अध्यक्ष एबीवीपी उम्मेद सिंह नेगी,जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्र मोहन पोखरियाल, डॉ राखी पंचोला, डॉ रेखा नौटियाल,डॉ संतोष वर्मा, डॉ पार्वती, संस्कार भारती नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, अवतार सिंह सैनी, छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित डंगवाल, रश्मि कुर्ल, गौरव रौतेला, विवेक शर्मा, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!