(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

तीर्थनगरी में शराब की दुकानें बंद: स्थानीय लोगों ने डा. प्रेमचंद अग्रवाल की पहल की सराहना की।

ऋषिकेश:- तीर्थनगरी के डिपार्टमेंटल स्टोर्स (शराब की दुकानें) बंद होने पर विस्थापित क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंटल स्टोर्स तीर्थनगरी के अस्तित्व को नुकसान पहुंचा रहे थे। इसके लिये विस्थापित की जनता ने लगातार आवाज उठाई और क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष यह मामला उठाया था। जिसकी गंभीरता को देखते हुए तीर्थनगरी के डिपार्टमेंटल स्टोर्स को बंद करने का निर्णय हुआ।

बुधवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में विस्थापित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। यहां उन्होंने डा. प्रेमचंद अग्रवाल को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विस्थापित क्षेत्र निवासी प्रताप सिंह राणा ने कहा कि तीर्थनगरी में डिपार्टमेंटल स्टोर्स के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किये गए। पूर्व मंत्री ने जनभावाओं को देखते हुए दो बार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और तीर्थनगरी के डिपार्टमेंटल स्टोर्स को बंद करने का आग्रह किया था।

इस अवसर पर डा. अग्रवाल ने कहा कि डिपार्टमेंटल स्टोर्स के बंद होने के बाद पुलिस अधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिये निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार प्रदेश को नशा मुक्त करने की दिशा में अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने सरकार की इस मुहिम में अपना सहयोग देने की अपील की।

इस अवसर पर जगदंबा सेमवाल, प्रताप राणा, शूरवीर सिंह भंडारी, भीम सिंह पंवार, अरविंद चौधरी, राम कैलाश, रविन्द्र कश्यप, दिनेश शर्मा, राजवीर रावत, वीरेंद्र भारद्वाज, विजेंद्र राणा, सुमित सेठी आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!