त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा अधिक मजबूत हुई: हेमंत द्विवेदी।

देहरादून 18 अगस्त। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के दिशा-निर्देशन में प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

गांव–गांव तक संगठन की सक्रियता और सरकार की योजनाओं के लाभ ने पार्टी की पकड़ को और मजबूत किया। कई जिलों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जिससे स्थानीय स्तर पर पार्टी का जनाधार और बढ़ा है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि जिलापंचायत अध्यक्ष की 12 सीटों में से 10 सीटें भाजपा के खाते में आयी, बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित एवं पार्टी विचारधारा में आस्था रखने वाले प्रत्याशी क्षेत्र प्रमुख पद पर विजयी रहे तथा ग्राम पंचायतों में भी भाजपा का दबदबा कायम रहा है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनावों के परिणाम यह संकेत देते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की लोकप्रियता पहले की तरह बरकरार है और विकास तथा पारदर्शिता का संदेश मतदाताओं तक पहुंचा है।उन्होंने कहा कि समूचे विपक्ष को करारी शिकस्त मिली है परिणामस्वरूप भाजपा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जा रही है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!