(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

अब तक कुल 1183 नामांकन पत्र जमा, शांतिपूर्ण माहौल में चल रही प्रक्रिया।

पौड़ी:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव–2025 के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जनपद में नामांकन की गतिविधियों में तेजी देखी गयी। गुरुवार को जिले में कुल 958 नामांकन पत्र दाखिल किये गये। इसके साथ ही अब तक कुल 1183 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा कर दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की निगरानी में जनपद के सभी विकासखंडों में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। अधिकारी स्वयं कंट्रोल रूम के माध्यम से हर विकासखंड से नामांकन संबंधित सूचनाएं प्रतिदिन संकलित कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गये हैं, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
जानकारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य के लिये 19, क्षेत्र पंचायत सदस्य 240, ग्राम प्रधान 615 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिये 84 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र जमा कराये गये। जबकि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से अभी तक जिला पंचायत सदस्य के 38 पदों के लिये अब तक 26 नामांकन पत्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 370 पदों के लिये 301, ग्राम प्रधान के 1166 पदों के सापेक्ष 761, वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 8188 पदों के सापेक्ष 95 नामांकन पत्र अब तक दाखिल किये गये हैं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!