Arunabh raturi.janswar.com

 अभियान के अंतर्गत 10 माह से फरार वांछित महिला अभियुक्ता वृंदावन बजनपद मथुरा से गिरफ्तार।

 थाना मुनि की रेती:-  पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा निर्गत आदेशों/निर्देशों के अनुपालन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल श्री आयुष अग्रवाल* के आदेशानुसार एवं *श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी गढ़वाल* के निर्देशन में तथा *क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर महोदया* के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या:- 05/24 धारा 420/406 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्ता *श्रीमती पुष्पलता पत्नी स्व0 शंकरन विश्वनाथन निवासी लक्ष्मण झूला एनक्लेव तपोवन मुनि की रेती हाल निवासी राधा रमन मंदिर निधिवन कोतवाली वृंदावन जनपद मथुरा(उम्र 60 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता थाना मुनि की रेती पर पंजीकृत अभियोग में विगत 10 माह से फरार चल रही थी तथा लगातार अपने ठिकानों व मोबाइल नंबरों को भी बदल रही थी। अभियुक्ता वर्तमान में वृंदावन में अपनी पहचान छुपा कर निवास कर रही थी। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों से अभियुक्ता को दिनांक 21.09.24 को  वृंदावन जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया गया। अभि0 को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्ता:-

श्रीमती पुष्पलता पत्नी स्व0 शंकरन विश्वनाथन निवासी लक्ष्मण झूला एनक्लेव तपोवन मुनि की रेती हाल निवासी राधा रमन मंदिर, निधिवन, कोतवाली वृंदावन जनपद मथुरा(उम्र 60 वर्ष)

पुलिस टीम-

उ0नि0 श्री प्रदीप रावत चौकी प्रभारी तपोवन थाना मुनिकीरेती टि0ग0

म0का0 अक्षी सैनी

Ciu टीम

उ0नि0 श्री ओम कांत भूषण ciu

का0नजाकत ciu कार्यालय टि0ग0

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!