ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

ओपन जिम खुलने से हर वर्ग को होगा लाभ, शहरों की और नही करना पड़ेगा रुख-रेखा आर्या

देहरादून 16 फरबरी 2024:- प्रदेश के युवाओ को खेल विभाग जल्द ही खुशखबरी देने जा रहा है।दरसअल खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा पूर्व में हर ब्लॉक में युवाओ के लिए एक ओपन जिम खोलने की घोषणा की गई थी ।जिसके क्रम में खेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तर पर ओपन जिम को लेकर विभाग की और से प्रस्ताव बना लिया गया है।जल्द ही इसका जिओ जारी करते हुए, भूमि चयन की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए हर ब्लॉक में ओपन जिम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कई युवक/महिला मंगल दलों की और से उन्हें ब्लॉकों में ओपन जिम खोलने के लिए कहा गया था।ऐसे में उनकी और से इस तरफ प्रयास किया गया जो कि जल्द ही धरातल पर उतरने जा रहा है।

साथ ही कहा कि इन ओपन जिमों के द्वारा हमारे युवक स्वस्थ्य होंगे ।उन्हें कहीं अन्यत्र जाने की आवश्यकता नही होगी।कहा कि इन ओपन जिमों में हमारे युवाओ को वह हर एक सुविद्या प्राप्त होगी जिनकी उन्हें जरूरत है।साथ ही जानकारी देते हुए बताया की इन जिमों में एक वर्ष से लेकर वृद्ध उम्र तक के लोगो को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।ओपन जिमों में हर वर्ग अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकेंगे और वह लाभ भी ले सकेंगे।कहा कि स्वास्थ्य एक ऐसी चीज है जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार युवाओ को प्रेरित करते रहे हैं।फिट इंडिया मुहिम के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है।

आज स्वस्थ्य शरीर से ही स्वस्थ्य मन का विकास हो सकता है।ऐसे में हर तबके के लिए यह ओपन जिम के बन जाने से वह भी अपने शरीर को स्वस्थ्य रख सकते हैं।कहा कि जैसे ही इन जिम का निर्माण हो जाएगा यह राज्य के युवाओ के लिए कारगर साबित होंगे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!