arunabh raturi.janswar.com

देहरादून में चलती सड़क पर आग का गोला बनी स्विफ्ट।

देहरादून 21अप्रैल 2024:- देहरादून की बीच सड़क पर गाड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया घटना दिन के वक्त हुई जहाँ कार में आग लग गई बताया जा रहा है कि गाड़ी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई , घटना इतनी भयावह थी कि उसने पूरी कार को अपनी जद मे ले लिया… हादसा गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के बल्लूपर चौक के समीप हुआ

जिसके बाद आनन फानन में अग्निशमन और पुलिस विभाग के कर्मचारी पहुँचे अग्निशमन की गाड़ियों से कार में लगी आग को रोकने के प्रयास किये गए और कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया हालांकि इस घटना में स्विफ्ट कार जलकर खाक हो गई,

उधर पुलिस की माने तो घटना मे किसी के हताहत होने की खबर नही है आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!