arunabh raturi.janswar.com
देहरादून में ONGC के रिटायर्ड इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या।

देहरादून:- खबर देहरादून से है जहां अलकनंदा एनक्लेव में देर रात्रि ONGC से रिटायर्ड इंजीनियर की हत्या कर दी गई. सूचना मिलते ही SSP समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जाँच शुरू कर दी गई हे. बताया जा रहा है कि ओएनजीसी से रिटायर इंजीनियर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बता दें कि ओएनजीसी से रिटायर इंजीनियर अशोक कुमार गर्ग जीएमएस रोड पर स्थित अलकनंदा एन्क्लेव में अकेले रहते थे। करीब 75 वर्षीय अशोक की दो बेटियां हैं। इनमें से एक चेन्नई जबकि दूसरी गुरुग्राम में रहती हैं। सोमवार रात पड़ोसियों ने अशोक कुमार के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनीं। पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो अंदर खून से लथपथ अशोक कुमार जमीन पर पड़े थे। उनके शरीर पर घाव थे जिनसे खून बह रहा था। पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और उन्हें अस्पताल ले गए। यहां कुछ देर उपचार बाद डॉक्टरों ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, एसएसपी अजय सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पड़ोसियों से घटना को लेकर जानकारी की। फॉरेंसिक टीम को मौके से साक्ष्य जुटाए व पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र की। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!