Arunabh raturi.janswar.com

खेल मंत्री रेखा आर्या और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया।

देहरादून:- आज खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में सम्मिलित हुई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के द्वारा खिलाड़ियों को आईपीएल की तर्ज पर मंच दिया जाना बेहद सराहनीय पहल है, निश्चित ही उत्तराखंड प्रीमीयर लीग से प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए नया मंच मिलेगा और इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से महिला सशक्तिकरण को भी नया आयाम मिलता है । 

मंत्री रेखा आर्या ने कहा आईपीएल की तर्ज पर उत्तराखंड प्रीमीयर लीग आयोजित करने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को शुभकामनाएं देती हूँ और प्रदेश के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी , बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ , प्रमुख खेल सचिव अभिनव सिन्हा , क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा समेत तमाम खेल प्रशंसक और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!