ARUANBH RATURI.JANSWAR.COM

धर्मानंद उनियाल राजकीय  महाविद्यालय नरेंद्रनगर में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर  किया गया ।

नरेन्द्र नगर/टिहरी 13 मार्च 2024:-धर्मानंद उनियाल राजकीय  महाविद्यालय नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में देवभूमि उद्यमिता केंद्र व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद  के सहयोग से देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित करके किया गया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने सरकार द्वारा शुरू की गई देवभूमि उद्यमिता योजना को ग्रामीण युवाओं के लिए लाभकारी बताया तथा साथ ही छात्र छात्रों को कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं हेतु उद्यमिता प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा, जिसका लाभ उठाने का प्रयास करें तथा युवा पर्यटन, प्रोध्यगिकी, फल उत्पादन एवं होमस्टे उद्यमिता से जुड़े। महाविद्यालय के  देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल डॉ संजय महर ने देवभूमि उद्यमिता योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय आपके हुनर की राह देख रहा है और उद्यमिता में नाम कमाकर ब्रांड एंबेसडर बनकर राज्य का प्रतिनिधित्व करें । प्रोफेसर आशुतोष शरण ने कहा की आपके आइडियाज और विचार सभ्यता के संवाहक हैं जिनको क्रियान्वित करना आवश्यक है। डॉक्टर राजपाल रावत ने उद्यमिता विषय की महता को इंगित करते हुए कहा की सरकार योजनाओं का लाभ देकर रोजगार देने वाले बने। उद्यमिता प्रशिक्षक धनी राम ने उद्यमिता में उत्कृष्टता को आवश्यक बताया। उद्यमिता प्रशिक्षण संस्थान अहमदाबाद के मेहुल समधिया ने उद्यमिता में अवसरों को भुनाकर आगे बढ़ने हेतु छात्रों को प्रेरित किया। प्रशिक्षण नोडल डॉक्टर महर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर विक्रम बर्तवाल, डॉक्टर आराधना, डॉक्टर विजय, डॉक्टर नताशा, व विशाल, अजय, शिशुपाल व महाविद्यालय के सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!