(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

एसपी पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की गई।

पिथौरागढ़:- आज दिनांक 11 मई 2025 को थाना डीडीहाट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जीआईसी डीडीहाट के पास एक व्यक्ति चाकू लहराकर स्थानीय नागरिकों में भय का वातावरण उत्पन्न कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष डीडीहाट श्री हरीश सिंह मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज थापा मगर पुत्र बल बहादुर थापा मगर, निवासी दोघरा चांदनी, नेपाल को एक धारदार चाकू सहित हिरासत में लिया गया। प्राथमिक जांच में आरोपी द्वारा उक्त चाकू का अवैध रूप से प्रयोग किया जाना पाया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना डीडीहाट में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस प्रशासन जनपदवासियों से अपील करता है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। जनपद पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!