Arunabh raturi.janswar.com

जनपद नैनीताल- भीमताल क्षेत्रान्तर्गत आमडाली के पास 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई रोड़वेज़ बस, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

नैनीताल:- आज दिनाँक 25 दिसम्बर 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, नैनीताल द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत आमडाली के पास एक रोडवेज बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त घटना की सूचना पर श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF द्वारा तत्काल SDRF की 02 टीमों को घटनास्थल हेतु रवाना होने के लिए निर्देशित किया गया। सेनानायक महोदय के निर्देशानुसार पोस्ट खैरना से व पोस्ट नैनीताल से SI मनीष भाकुनी के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त उत्तराखंड परिवहन की बस (UK07PA 2822) जो हल्द्वानी की तरफ जा रही थी और आमपड़ाव के पास अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस में कुल 29 लोग सवार थे जिनमें से 04 लोगों (02 पुरुष, 01 महिला, 01 बच्चा) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस, स्थानीय लोगों, फायर सर्विस इत्यादि के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घायलों को रेस्क्यू किया गया व 04 मृतकों को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 11 लोग सामान्य घायल है जिन्हें निकट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गम्भीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!