(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

पूर्व मंत्री ने ग्रामसभाओं में 400 सोलर स्ट्रीट देने की घोषणा की।

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा की 16 ग्रामसभाओं में टीएचडीसी के सीएसआर फंड से 400 सोलर लाइट्स देने की घोषणा की। इस दौरान सभी ग्रामसभाओं के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डा. अग्रवाल ने 400 सोलर लाइट्स से 50 लाइट हरिपुरकलां और 50 भट्टोवाला में देने की बात कही, जबकि 300 लाइट्स को अन्य सभी ग्रामसभाओं में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से भी स्ट्रीट लाइट्स दी जाएगी।

डा. अग्रवाल ने कहा कि जहां अंधेरा है, वहां सर्वप्रथम लाइट्स लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लाइट्स के लगने से रात्रि में आवागमन सुगम्य होगा और जंगली जानवरों पर नजर भी रखी जा सकेगी। कहा कि ऋषिकेश विधानसभा का विकास उनकी प्राथमिकता है, यहां की जनता उनका परिवार है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्यामपुर चंद्रमोहन पोखरियाल, सोबन सिंह कैंतुरा, भगवान सिंह मेहर, दिव्या बेलवाल, गीतांजलि जखमोला, अंजना चौहान, जगदंबा सेमवाल, प्रताप सिंह राणा, गणेश रावत, राजेश जुगलान, दिनेश पयाल, सोनी रावत, नरेंद्र राणा, रामचंद्र जोशी, पंकज पाल, रवि शर्मा, सरदार बलविंदर सिंह सहित सभी ग्राम सभाओं के प्रतिनिधि व वहां के स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!