A.RATURI.JANSWAR.COM

छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ को लेकर दिलाई गई ई-शपथ।

पौड़ी 25 मई 2024:- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जी.बी.पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुडदौड़ी में छात्र छात्राओं को बेटी बचाओ को लेकर ई-शपथ दिलायी गयी।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक पी.सी.पी.एन.डी.टी. आशीष रावत ने छात्र-छात्राओं को पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम 1994 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पौड़ी जनपद पहला जनपद है जिसमें लिंगानुपात में सुधार हेतु जनजागरुता के साथ ही बेटी बचाओं को लेकर ई-शपथ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में भी आमजन को कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध संकल्प हेतु ई-शपथ कराई जाएगी। कहा कि जनपद में तीन माह के अंतर्गत 1400 से अधिक लोगों द्वारा जनपद में ई-शपथ ली गयी है।

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी कोट डा0 अमित मेहरा, असिस्टेंट प्रो0 मीनाक्षी कठायत, डा0 गरिमा सिंह, रुचि तैलवाल, जिला सलाहकार एन.सी.डी. श्वेता गुंसाई व कॉलेज के छात्र-छात्राए। उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!