Arunabh raturi.Janswar.Com

वन विभाग व जिला पंचायत के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

नीलकंठ में बैठक लेने के पश्चात मंदिर में जलाभिषेक करने आये श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक।

नीलकंठ:- कांवड़ मेले को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नीलकंठ में अधिकारियों के साथ बैठक व नीलकंठ पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, खानपान, पेयजल, विद्युत, यातायात, भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला पंचायत व वन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए की साफ-सफाई व दुकान व्यवसाय द्वारा खानपान की सामग्री में अतिरिक्त शुल्क लिए जाने पर कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

रविवार को जिलाधिकारी ने नीलकंठ मंदिर पहुंचकर संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंच रहे काँवड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। इसके बाद जिलाधिकारी ने नीलकंठ मंदिर से बाघखाल तक 14 किलोमीटर पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान व्यवसायों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क न लें। उन्होंने वन विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि निरंतर रूप से दुकानों का निरीक्षण करें। कहा कि किसी भी दुकान व्यवसाय द्वारा काँवड़ियों पर खान-पान का अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है तो उसने खिलाफ कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को मंदिर परिसर व पैदल मार्ग पर साफ सफाई की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह फैले प्लास्टिक के कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। उन्होंने दुकान व्यवसायों को कहा कि दुकान के आसपास कूड़े को एक जगह एकत्रित करें। इस दौरान पैदल मार्ग पर विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कई दुकानों पर एक्सपायर सामान को जब्त करते हुए संबंधित दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस, वन विभाग व जिला पंचायत के अधिकारियों को कहा कि नीलकंठ मंदिर में आ रहे काँवड़ियों व स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से नशे की बिक्री ना की जाय, इसका विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने पैदल मार्ग का निरीक्षण करते हुए काँवड़ियों से यात्रा का फीडबैक लिया। इस दौरान काँवड़ियों ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा की पैदल मार्ग से लेकर मंदिर परिसर तक किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा है। काँवड़ियों ने कहा कि पैदल मार्ग पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था, खानपान, रास्तों में साफ-सफाई, रात्रि में लाइट की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं बेहतर हैं।

इस दौरान उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीपी सिंह, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, नायब तहसीलदार जयकृत रावत, राजस्व उप निरीक्षक विवेक कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!