ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सुचारु संपादन के लिए पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता और मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।

पौड़ी 28 मार्च, 2024:- लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सुचारु संपादन के लिए पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता और मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया । इस दौरान कर्मचारियों को अलग-अलग पालियों में सैद्धांतिक प्रशिक्षण के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट संचालन का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रेक्षागृह में चल रहे प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों से सावधानीपूर्वक दायित्व निर्वह्न करने को कहा। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी मतदान केंद्र के 100 मीटर दायरे सहित केंद्र के अंदर पूर्ण निगरानी की भी है। वह यह सुनिश्चित कर लें कि केंद्र और आसपास ऐसा कोई निशान न हो, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो। उन्होंने मतदान कर्मचारियों को चैलेंज्ड वोट और टेंडर वोट में अन्तर बताया। कहा कि दोनों का प्रयोग अलग -अलग परिस्थिति में किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मतदान की सुबह 6.30 बजे पर मॉक पोल करने के पश्चात इसकी पर्चियां लिफाफे में सुरक्षित रख दें। सुबह 8.00 बजे मतदान शुरू होने पर एसएमएस के माध्यम से इसकी जानकारी दें। सुबह 9.00 बजे से प्रत्येक दो घंटे के अन्तराल पर मतदान का अपडेट देना है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!