बादल फटने से मलवे में दबी तीन गौशालाएं,4 गाएं, 02 बछिया,02 बकरियां व 05 मुर्गियों जिंदा दफन-www.janswar.com

नागेन्द्र प्रसाद रतूडी़ 

बादल फटने से मलवे में दबी तीन गौशालाएं, 4 गाएं, 02 बछिया,02 बकरियां व 05 मुर्गियों जिंदा दफन।

तहसील यमकेश्वर मुख्यालय से लगभग 03 किमी.दूरी पर स्थित कांडी गांव में बादल फटने से हुई भारी वर्षा के कारण तीन गौशालाएं मलबे में दब गयीं। जिनमें अन्य सामान के साथ 04 गायें जिनमें दो गायें गर्भवती थीं,02 बछिया,02 बकरियां तथा 05मुर्गियां जिन्दा दफन हो गयीं।

08अगस्त को लगभग साढ़े दस रात्रि में घटी इस घटना में कांडी गांव के मदनसिंह, पुत्र स्व.गजेन्द्र सिंह,राजेश ने गी पुत्र स्व.महिपालसिंह, सुरभान पुत्र बलवन्त सिंह की गौशालाओं के अतिरिक्त रामसहाय सिंह नेगी का शौचालय व 500लीटर पानी की टंकी,विनयपाल सिंह का एक शौचालय,01 पानी की टंकी, 20 लकड़ी की कड़ियां, 10लकड़ी के तख्ते भी मलबे में दब गये।
बादल फटने से हुए भूस्खलन से निर्मल कुमार, श्यामलाल,ध्रुवपाल सिंह नेगी,राम सहाय सिंह नेगी,विजय सिंह आदि के मकानों को खतरा पहुंचने की संभावना हो गयी है।भारी बारिश के कारण ध्रुवपाल सिंह नेगी के परिवार को रात्रि में गांव के अन्य व्यक्तियों के घर शरण लेनी पड़ी।
घटना की सूचना मिलने पर तहसील से नायब तहसीलदार, राजस्व उप निरीक्षक मौके फर पहुंच गये थे।

मंडी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक नेगी,ग्राम प्रधान अनुज नेगी,पूर्व ग्राम प्रधान सुरभान सिंह नेगी,रोशनसिंह नेगी आदि ने शासन से पीड़ितों को मुआवजा देने की व मलबे में दबे जानवरों को निकालने की मांग की है।

 


समाचारों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करें –

Gmail-araturi 6@ gmail.com

WhatsApp no-+91 90125 62316, 8218041603.