(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

न महोत्सव के अंतर्गत  •”एक पेड़ मां के नाम “

श्री बदरीनाथ धाम:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरित भारत अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत आज बीकेटीसी, वन विभाग, जिला पुलिस- प्रशासन तथा तीर्थ पुरोहितों, बामणी गांव के जागरूक लोगों द्वारा बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के निर्देशन में वन महोत्सव के तहत बदरीनाथ धाम के निकटवर्ती स्थानों में वृक्षारोपण किया।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरण लगातार बिगड़ता जा रहा है तथा निरंतर भूस्खलन की घटनाओं को रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण जरूरी है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज वृक्षारोपण में बांज, बुरांस, देवदार, तुलसी आदि पौधों‌ का रोपण किया गया तथा धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने वृक्षारोपण से पहले सभी पेड़ पौधों की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान थाना प्रभारी नवनीत भंडारी,‌ अवर अभियंता गिरीश रावत,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, जगमोहन बर्त्वाल,विपिन डिमरी,फूलों की घाटी गोविंद घाट रेंज से अजय रावत, अजीत भंडारी,विश्वनाथ,धीरज मेहता संजय,भंडारी, दिनेश भट्ट,दफेदार कुलानंद पंत, हरीश जोशी,राहुल मैखुरी आदि ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!