(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

शीघ्र पुराना रेलवे मार्ग पर भरेंगे गड्ढे, होगा पेंचवर्क।

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जीर्णशीर्ण हालत में पड़े पुराना रेलवे स्टेशन मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री डा. अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र स्थायी समाधान के लिये सड़क का पेंचवर्क करने के निर्देश दिए।  डा. अग्रवाल ने लोनिवि अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि यह मार्ग ऋषिकेश की लाइफ लाइन है, इसी मार्ग से गुजरकर मुख्य बाजार, घाट रोड़, तहसील मार्ग, न्यायालय मार्ग, फायर स्टेशन जैसे अहम सरकारी विभाग तथा विद्यालय आते हैं।  डा. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही मार्ग पर हुए गड्ढों को भरने के लिये पेंचवर्क किया जाए। जिससे आवागमन सुगम्य हो सके और दुर्घटना न घटित हो। इस पर लोनिवि अधिकारियों ने पेंचवर्क कार्य सोमवार से शुरू करने की बात कही।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता राजेश चौहान, जूनियर इंजीनियर संजय सेमवाल, सुमित पंवार, मनोज ध्यानी, राजेंद्र बिजल्वाण, सुधा असवाल, पार्षद पुष्कर बंगवाल, सफाई आयोग सदस्य राकेश पारछा, अरूण बडोनी, दिनेश पयाल, गोपाल सती, दिनेश सती, अनिकेत शर्मा, शिव कुमार गौतम, संजीव सिलस्वाल, धीरेंद्र आचार्य, विवेक शर्मा, अमनदीप नेगी आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!