(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

मतदान जागरूकता पर व्याख्यान व रैली आयोजन।

पौड़ी:- राजकीय पाॅलीटेक्निक पौड़ी में आज मतदान की महत्ता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को लोकतंत्र में मतदान की भूमिका के प्रति जागरूक होने एवं नए मतदाताओं को वोटर आईडी बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। छात्रों को न सिर्फ मतदान के अधिकार के बारे में जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें यह भी बताया गया कि जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनका यह कर्तव्य है कि वे समय पर मतदान करें।
इसके बाद राजकीय पाॅलीटेक्निक की प्रभारी प्रधानाचार्या कुसुम द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान छात्रों ने वार्ड संख्या 09 में जागरूकता रैली निकाली, जिसमें छात्रों ने नागरिकों को आने वाले चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर इलेक्शन लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी.) प्रभारी  सोमनाथ टोडरिया, संस्था नोडल अधिकारी अमरीश सैनी, ई.एल.सी. सदस्य  विजय कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!