Arunabh raturi.janswar.com

राज्यपाल से उत्तरांचल विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. राजेश बहुगुणा, सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के प्रो. शराफत अली, डॉ. वैभव उनियाल एवं प्रो. अंजुम परवेज ने शिष्टाचार भेंट की।

राजभवन देहरादून:- 02-03 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में सम्पन्न हुए राज्यपाल सम्मेलन-2024 में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग किया गया था। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यपालों द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चाओं और प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संवाद किया गया। सम्मेलन में उत्तराखण्ड द्वारा ‘‘तीन आपराधिक कानूनों का कार्यान्वयन’’ विषय पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया जाना था, जिसे राज्यपाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। ‘‘तीन आपराधिक कानूनों का कार्यान्वयन’’ विषय पर राज्यपाल द्वारा दिए गए प्रस्तुतीकरण को विधिक परामर्शी श्री राज्यपाल अमित कुमार सिरोही सहित उत्तरांचल विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. राजेश बहुगुणा, सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के प्रो. शराफत अली, डॉ. वैभव उनियाल, प्रो. अंजुम परवेज के सहयोग से तैयार किया गया। 

राज्यपाल ने बताया कि यह प्रस्तुतीकरण शानदार रहा और इस विषय पर सारगर्भित रिसर्च को सम्मेलन में सभी के द्वारा सराहा गया। इसके लिए राज्यपाल द्वारा सभी को बधाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि सभी की कड़ी मेहनत और गहरे रिसर्च से बेहतरीन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जिस प्रकार निजी विश्वविद्यालयों का सहयोग रहा वह सराहनीय है। इस दौरान डॉक्यूमेंट को तैयार करने वाले सभी सदस्य मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!