Arunabh raturi.janswar.com

राज्यपाल से राजभवन में चीफ पोस्टमास्टर जनरल सुश्री शशि शालिनी एवं निदेशक डाक सेवाएं, उत्तराखण्ड सर्कल श्री अनुसूया प्रसाद चमोला ने शिष्टाचार भेंट की।

राजभवन देहरादून:-  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में चीफ पोस्टमास्टर जनरल सुश्री शशि शालिनी एवं निदेशक डाक सेवाएं, उत्तराखण्ड सर्कल श्री अनुसूया प्रसाद चमोला ने शिष्टाचार भेंट कर डाक विभाग के विभिन्न क्रियाकलापों और गतिविधियों की जानकारी दी।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी डाक विभाग द्वारा अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि विभाग को समय के साथ अपने क्रियाकलापों में आधुनिक तकनीक को ज्यादा से ज्यादा अपनाए जाने की जरूरत है जिससे सेवाएं लोगों तक शीघ्र पहुंच सके।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!