ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और अपनी श्रद्धांजलि दी।

राजभवन देहरादून 14 अप्रैल,2024 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को राजभवन में  भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और अपनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि बाबासाहेब ने कमजोर एवं गरीब वर्ग के लिए आजीवन संघर्ष कर समावेशी और समतावादी समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि शोषितों और वंचितों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए बाबासाहेब का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!