ARUNABHRATURI:JANSWAR.COM

राज्यपाल ने राजभवन देहरादून में उत्तराखण्ड की मुख्य न्यायाधीश को दिलाई शपथ

राजभवन(देहरादून): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को राजभवन देहरादून में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस कुमारी ऋतु बाहरी को पद की शपथ दिलायी। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने भारत की मा0 राष्ट्रपति द्वारा मा0 न्यायमूर्ति कुमारी ऋतु बाहरी को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डा. धन सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, नैनीताल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही सहित वरिष्ठ न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!