(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

राज्यपाल से राजभवन में ‘गोल्डन की आशा स्कूल’ प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष कर्नल योगेश उपाध्याय और प्रधानाचार्या सामरा मिर्जा ने शिष्टाचार भेंट की।

राजभवन देहरादून- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में बीरपुर, देहरादून स्थित ‘गोल्डन की आशा स्कूल’ प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष कर्नल योगेश उपाध्याय और प्रधानाचार्या सामरा मिर्जा ने शिष्टाचार भेंट की। यह विद्यालय 14 इन्फैंट्री डिवीजन द्वारा बीरपुर छावनी क्षेत्र में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए संचालित किया जा रहा है, जिसमें वर्तमान में 50 से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं।

इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को स्कूल की शैक्षिक पहलों तथा बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं से भी अवगत कराया, जिनमें एक बस, पोर्टा केबिन और डार्क रूम की स्थापना शामिल हैं इसके लिए उन्होंने राज्यपाल से सहायता का अनुरोध किया।

राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु विभिन्न संस्थाओं से सीएसआर के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समग्र विकास हेतु प्रधानाचार्या और विशेष शिक्षकों की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन देने के प्रयास अत्यंत पुनीत है, जिनमें समाज के अन्य लोगों को भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!