A.Raturi.Janswar.Com

रामझूला में सांडो का कहर फिर से देखने को मिला

पौड़ी/रामझूला:- दो आवारा सांडो की लड़ाई में दुकान में काम कर रही दो लड़कियों की जान आफत में फस गई। दुकान में रखें काफी सारे लेडिस पर्स और बैग लड़कियों के ऊपर गिर गया। लड़कियां सांडों के पैरों तले कूचलने से बच गई।

 इस दौरान दुकानदार ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और सामान के ऊपर चढ़कर आवारा सांडों को डंडे से मार कर बाहर निकाला। इसके बाद लेडिस पर्स और बैग के बीच दबी लड़कियां दुकान से बाहर भाग गई जान बचाने के बाद सांडों का खौफ लड़कियों के चेहरे पर साफ तौर से दिखाई दिया। 

लोगों ने बताया कि लड़कियों को मामूली खरोची आई है इस जानलेवा दुर्घटना को लेकर लोगों में नगर पालिका के खिलाफ काफी आक्रोश है लोगों का कहना है की शिकायत के बावजूद नगर पालिका सड़कों से आवारा सांडों को हटाने के लिए तैयार नहीं है जिसका खामियाजा लोगों को जान से भुगतना पड़ रहा है वही नगर पालिका के अधिकारी ने बताया कि आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने के लिए काम किया जा रहा है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!