रायवाला:- कालरात्रि महोत्सव में मंदिर विस्तार के लिएक्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मंदिर निर्माण के लिए 7 लाख रुपए की निधि का अनावरण किया। WWW.JANSWAR.COM

ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

हिमालय देवी मंदिर समिति और गोरखा संघ ने कालरात्रि महोत्सव का आयोजन किया।

रायवाला:- हिमालय देवी मंदिर समिति और गोर्खाली सुधार सभा की ओर से मां कालरात्रि महोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए मां कालरात्रि की विशेष आरती में प्रतिभाग किया। साथ ही मंदिर परिसर पर एक कक्ष के निर्माण के लिए 07 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा भी की।

छिद्दरवाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ अग्रवाल ने माँ कालरात्रि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को माता का रूप माना जाता है। माँ कालरात्रि ने महिषासुर जैसे दैत्य का संहार कर भक्तों का दुख दूर किया था। उसी प्रकार आज भी माँ अपने भक्तों के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि माँ का सच्चे मन से स्मरण करने पर सारे दुःखों का निवारण होता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि मां कालरात्रि भयानक ​दिखती हैं लेकिन वे शुभ फल देने वाली हैं। मां कालरात्रि से काल भी भयभीत होता है। कहा कि देवी अपने भक्तों को भय ये मुक्ति और अकाल मृत्यु से भी रक्षा करती है। शत्रुओं के दमन के लिए भी इस देवी की पूजा की जाती है।

डॉ अग्रवाल ने इस सुंदर आयोजन के लिए हिमालय देवी मंदिर समिति और गोरखाली सुधार सभा के पदाधिकारी को बधाई दी। इस मौके पर हिमालय देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष दिल बहादुर खत्री, गोरखा सुधार सभा के अध्यक्ष के के थापा, रॉबिन राणा, बीवी गुरंग, एलवी थापा, अनिल भंडारी, शंभू गुरंग, पीवी मल्ल, अंबर गुरंग, पीएस राणा, केबी राणा, लक्ष्मीकांत शर्मा, गीता भंडारी, पंडित आरजे वशिष्ठ, अर्जुन पोखरेल, संगीता गुरंग, अन्नू क्षेत्री, पूजा घिमिरे आदि उपस्थित रहे।